ढेला पुल पर दर्दनाक हादसा: घर लौटते समय गिरा युवक, नहीं बची जान……

काशीपुर- काशीपुर के महेशपुरा स्थित टीचर कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय मनीष पाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार शाम वह सरवरखेड़ा से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। ढेला पुल के बीच अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और सिर पर गंभीर चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के साले राजेश पाल के अनुसार मनीष पाल के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी रेनू पाल और 11 वर्षीय बेटा विशान पाल हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि हादसे के समय मनीष ने हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों का कहना है कि यदि हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें