एंटी नार्कोटिक्स STF की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर करारा प्रहार…….

देहरादून- उत्तराखंड को ड्रग्स-फ्री देवभूमि बनाने के मुख्यमंत्री के अभियान को बड़ी मजबूती देते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कुमाऊं मंडल में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 3 करोड़ 10 लाख रुपये की उच्च शुद्धता वाली हेरोइन के साथ कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

 

संयुक्त टीम ने थाना किच्छा क्षेत्र के आज़ाद नगर चौकी इलाके से शाहनवाज उर्फ मामू नामक तस्कर को दबोचा। अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3.10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

 

मुख्यमंत्री के ड्रग्स-फ्री अभियान को बड़ी सफलता

 

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर द्वारा प्रदेश भर में सघन निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में CO परवेज अली के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरूप के नेतृत्व में यह हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

 

कुमाऊं का बड़ा हेरोइन सप्लायर, दो साल से STF की रडार पर

 

गिरफ्तार अभियुक्त शाहनवाज कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट बीते दो वर्षों से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि वह बरेली निवासी एक व्यक्ति ‘भइया’ से हेरोइन खरीदता था और इसे हरजिंदर नामक व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था।

 

सूत्रों के अनुसार, शाहनवाज द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन अत्यधिक शुद्ध होती थी, जिस कारण कुमाऊं के ड्रग पैडलरों में इसकी भारी मांग थी।

 

बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क की तलाश तेज

 

अभियुक्त ने बताया कि बरेली से हेरोइन की डिलीवरी के लिए अक्सर एक युवक आता था, जिसका नाम उसे ज्ञात नहीं था। हालांकि STF को उस युवक की तस्वीर मिली है, जिसके आधार पर पहचान की पुष्टि कर ली गई है। STF द्वारा बरेली स्थित मुख्य सप्लायर ‘भइया’ और उसके डिलीवरी नेटवर्क की तलाश तेज कर दी गई है।

 

STF अधिकारियों का मानना है कि शाहनवाज की गिरफ्तारी से कुमाऊं क्षेत्र में सक्रिय हेरोइन सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

 

अभियुक्त का विवरण

 

नाम: शाहनवाज उर्फ मामू

पिता का नाम: इस्तेखार

उम्र: 36 वर्ष

निवासी: बहेड़ी, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश)

 

बरामदगी

 

• 1 किलो 33 ग्राम उच्च शुद्धता की हेरोइन

• एक मोटरसाइकिल (Hero Passion Pro)

 

STF एंटी नार्कोटिक्स टीम

 

• निरीक्षक पावन स्वरूप

• उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी

• आरक्षी वीरेंद्र चौहान

• आरक्षी इसरार अहमद

 

कोतवाली किच्छा पुलिस टीम

 

• निरीक्षक प्रकाश दानू

• उपनिरीक्षक पवन जोशी

• आरक्षी उमेश सिंह

• आरक्षी उमेद गिरी

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें