गांवों के विकास का रोडमैप है वीबी जी रामजी योजना: रेखा आर्या….

नानकमत्ताउधम सिंह नगर के नानकमत्ता स्थित प्रेम पैलेस में रविवार को वीबी जी रामजी योजना के अंतर्गत आयोजित जन जागरण जिला सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वीबी जी रामजी योजना मनरेगा की तुलना में हर दृष्टि से अधिक प्रभावी और श्रमिक हितैषी है। उन्होंने बताया कि यह योजना 20 वर्षों के अनुभव से मिली सीख के आधार पर तैयार की गई है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस योजना की आलोचना केवल इसलिए कर रही है क्योंकि राम के नाम से उनका विरोध पुराना रहा है।

रेखा आर्या ने कहा कि इस योजना में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। साथ ही रोजगार न मिलने की स्थिति में भत्ता, साप्ताहिक डिजिटल भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था जैसे प्रावधान इसे श्रमिकों के लिए और अधिक लाभकारी बनाते हैं।

उन्होंने बताया कि फसल की बुवाई और कटाई के सीजन में 60 दिनों तक सार्वजनिक कार्यों को रोका जाएगा, जिससे श्रमिक कृषि कार्यों में भी भागीदारी कर सकें और उनकी आय के अवसर प्रभावित न हों।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वीबी जी रामजी योजना के माध्यम से सुनियोजित तरीके से निर्माण कार्य होंगे और यह योजना गांवों को 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम सिंह दुरना, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या सहित रमेश जोशी, अमित नारंग, उत्तम दत्ता, तरुण दत्ता, विकास गुलाटी, ओम नारायण राणा, देवेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, राजेश बजाज, रश्मि रस्तोगी, विनीत सक्सेना, बिट्टू चौहान, रवि रस्तोगी, पुष्पेंद्र राणा, विजय तोमर, रविंद्र राणा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें