विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को रफ्तार देता बजट….

रुद्रपुरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट की सराहना करते हुए रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने इसे ‘विकसित भारत’ की आधारशिला करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की खुशहाली, आत्मनिर्भरता और दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने वाला एक सशक्त ब्लूप्रिंट है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी के हितों का संतुलन दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज परिणामोन्मुखी और भ्रष्टाचार मुक्त अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए महापौर ने कहा कि एक समय कांग्रेस सरकारें केवल झूठे आंकड़ों और खोखले वादों के सहारे बजट पेश करती थीं, जिनका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं होता था। लेकिन मोदी सरकार के इस नौवें बजट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वर्तमान सरकार जो कहती है, उसे करके दिखाती है।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान देकर यह बजट भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। महापौर विकास शर्मा ने विश्वास जताया कि यह बजट आने वाले वर्षों में देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें