गेठिया में चोरों का कमाल टैक्सी के तीन टायर उड़ाए, चौथा छोड़ गए….

नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। जिले के गेठिया क्षेत्र में चोरों ने रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी कार के तीन टायर चुरा लिए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह जब वाहन स्वामी ने कार देखी तो उसके होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, गेठिया निवासी टैक्सी चालक रवी कुमार ने अपनी टैक्सी (नंबर यूके04 टीए 9373) को पायलट बाबा आश्रम के पास सड़क किनारे पार्क किया था। शुक्रवार रात सबकुछ सामान्य था, लेकिन अगली सुबह जब वह वाहन के पास पहुँचा तो पाया कि कार के तीन टायर पूरी तरह गायब थे, जबकि गाड़ी पत्थरों के सहारे खड़ी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कुछ समय से चोरी की घटनाएँ बढ़ी हैं। इस तरह की वारदातें लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में समय-समय पर चोर सक्रिय हो जाते हैं और पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें