भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, छापेमारी से गरमाया माहौल….

हल्द्वानी – नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को होने वाले चुनाव से ठीक एक दिन पहले हल्द्वानी में देर रात पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के स्वामित्व वाले होटल रिया पैलेस और बैंक्वेट हॉल में छापा मारा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सीओ रामनगर, कोतवाल हल्द्वानी, थाना प्रभारी मुखानी, थाना प्रभारी काठगोदाम, टीपी नगर चौकी प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने होटल और बैंक्वेट हॉल की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लाखन नेगी के खिलाफ जारी NBW के तहत की गई। सूचना मिली थी कि लाखन नेगी होटल में छुपा हुआ है, लेकिन तलाशी में वह नहीं मिला।

गौरतलब है कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस से लाखन नेगी की पत्नी पुष्पा नेगी और भाजपा से निवर्तमान उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल की पत्नी दीपा दरमवाल मैदान में हैं। चुनाव से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें