रामनगर में ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी – तीन के लाइसेंस रद्द, एक सील….

रामनगरड्रग्स विभाग की टीम ने गुरुवार को रामनगर में अचानक बड़ी छापामार कार्रवाई की, जिससे मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले।

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में 12 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की गई। जांच में महालक्ष्मी मेडिकल, न्यू लाइफ मेडिकल और हैप्पी लाइफ मेडिकल में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते तीनों के लाइसेंस रद्द करने के आदेश के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

इसके अलावा, दो अन्य मेडिकल स्टोर्स को भी नोटिस जारी किया गया है। एक मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर उसे मौके पर ही सील कर दिया गया और लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति की गई है।

मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि जिन मेडिकल स्टोर मालिकों ने कार्रवाई से बचने के लिए दुकानें बंद कर भागने का प्रयास किया, उनकी सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें