अल्मोड़ा से ऊधमसिंह नगर तक बदले प्रभारी निरीक्षक, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

हल्द्वानी – वर्ष 2027 में प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए कुमाऊं मंडल में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में आईजी कुमाऊं की ओर से अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के प्रभारी निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

       

बताया गया है कि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। तबादलों के माध्यम से विभिन्न जिलों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

आईजी कुमाऊं की ओर से जारी निर्देशों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को आगामी चुनावों से पहले कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें