नाव चालकों की नजर पड़ी तो खुला मामला, नैनी झील से निकाला गया शव

नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार दोपहर ठंडी सड़क के समीप नैनी झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे नाव संचालन कर रहे चालकों ने झील में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें