1. फरार वारंटियों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा, ऑपरेशन प्रहार में लगातार गिरफ्तारी

नैनीताल – जनपद में अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने अभियान के तहत 15 और वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले की गई कार्रवाई को मिलाकर अब तक कुल 33 वारंटियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

एसएसपी ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने तथा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया।

हल्द्वानी में पांच वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामील करते हुए एनआई एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया।

लालकुआं में छह की गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने अभियान चलाकर एनआई एक्ट, आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड विधान से संबंधित मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार किया।

मुखानी पुलिस ने तीन वारंटी दबोचे

प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।

कालाढूंगी से एनआई एक्ट का वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कालाढूंगी पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए भीमपुरी-उदयपुरी क्षेत्र से धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी अभियुक्त कुमुद कुमार आर्या (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

न्यायालय में पेश किए जा रहे गिरफ्तार वारंटी

पुलिस के अनुसार, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित टीमों ने आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए सभी 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें