नौ लाख के अवैध लीसे की खेप पकड़ी, रामनगर पुलिस ने कैंटर चालक को दबोचा

रामनगर – अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैंटर से 390 टीन अवैध लीसा बरामद किया है। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 सितंबर को रामनगर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कैंटर में अवैध लीसा सीताबनी रोड की ओर से आने वाला है।

सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार ने पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा और वन विभाग को भी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने टेढ़ा स्थित वन बैरियर पर चेकिंग शुरू की।

कुछ देर बाद संदिग्ध कैंटर संख्या UK18CA-9562 वहां पहुंचा। टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर 390 टीन लीसा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद लीसे की अनुमानित बाजार कीमत करीब नौ लाख रुपये है।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम प्रेम सिंह पुत्र स्वर्गीय टीकम सिंह (39 वर्ष), निवासी च्यूटीगाढ़, धारी, जनपद नैनीताल बताया।

वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 300/2026 दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मुकदमा भारतीय वन अधिनियम की धारा 26/52 के तहत दर्ज किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

  • 390 टीन अवैध लीसा
  • कैंटर वाहन संख्या UK18CA-9562
  • लीसे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 9 लाख रुपये
Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें