हल्दूचौड़ में श्रमिकों के लिए विशेष कैंप, विधायक ने योजनाओं का लाभ लेने का किया आह्वान

हल्दूचौड़ – उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से हल्दूचौड़ स्थित बैंक्वेट हॉल में श्रमिक कल्याण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना है।

कैंप के दौरान 500 से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को न्यूट्रिशन एजुकेशन एवं हाइजिन किट वितरित की गईं। इसके साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। कैंप में श्रमिकों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय दुमका, सहायक श्रमायुक्त सुनील तिवारी, एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, श्रम निरीक्षक संजीव कनडारी, विकी पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनी पंत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विनोद भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें