प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प, हल्द्वानी में जगह-जगह हुआ दीप प्रज्वलन

हल्द्वानी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को हल्द्वानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हल्द्वानी-नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित कर आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने दीप प्रज्वलित किए।

नगर निगम, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, विभिन्न पार्कों और शहर के प्रमुख चौराहों पर भी दीप जलाए गए। इनमें कालाढूंगी चौराहा, तिकोनिया चौराहा, को-ऑपरेटिव बैंक चौराहा, पीलीकोठी चौराहा, मुखानी चौराहा और कठघरिया चौराहा प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां भी संचालित की गईं। प्रशासन के अनुसार, जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में महापौर गजराज बिष्ट, सचिव प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर टोलिया, सीएमओ डॉ. एमपी पंत, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक कार्तिक, शुभम और दीपक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें