हीरानगर में मारपीट और हंगामा, पुलिस ने मौके से छह अराजकतत्वों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी – सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट कर अराजकता फैलाना छह लोगों को भारी पड़ गया। पर्वतीय उत्थान मंच, हीरानगर के पास झगड़े की सूचना पर पहुंची हल्द्वानी पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सार्वजनिक स्थान पर झगड़े और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां मारपीट और अराजकता कर रहे लोगों को समझाने तथा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वे पुलिस के विधिपूर्ण निर्देशों की अनदेखी करते हुए उत्तेजित होकर अराजकता जारी रखे रहे।

स्थिति बिगड़ने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

इन छह लोगों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में काव्य सिंह नेगी (18) निवासी साकेत कॉलोनी दो नहरिया, कौशिक कुमार आर्या (18) निवासी हीरानगर, नुकुल मौर्या (24) निवासी जगदंबा नगर, राजा आर्या (23) निवासी आदर्श नगर गली नंबर-3 मुखानी, राहुल राम (28) और सुनील (26), दोनों निवासी तीनपानी हल्द्वानी शामिल हैं।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, एएसआई राम सिंह अधिकारी, कांस्टेबल अरविंद राणा और कांस्टेबल गिरीश चंद्र शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, हुड़दंग और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें