नशे के खिलाफ अभियान में मुखानी पुलिस को सफलता, देशी मसालेदार शराब के 65 टेट्रा पैक बरामद

हल्द्वानी – जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 65 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब माल्टा बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एस मोड जाने वाले रास्ते पर एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 65 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद हुई।

आरोपी की पहचान दिपेश आर्या (23) पुत्र पूरन चंद, निवासी तल्ली बमोरी रोड, मुखानी, हल्द्वानी के रूप में हुई।

आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 135/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से शराब की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक बसंत बल्लभ पंत और कांस्टेबल सुनील आगरी शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें