नैनीताल में हादसा: पार्किंग से गहरी खाई में गिरा 45 वर्षीय टैक्सी चालक

नैनीताल – शहर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में टैक्सी चालक की करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज जैन (45), निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से नैनीताल में रहकर टैक्सी संचालन कर रहा था।

जानकारी के अनुसार मनोज जैन टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय में ही रहता था। बुधवार रात वह कमरे से बाहर आया था। इसी दौरान पार्किंग के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल मनोज को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें