पशुओं पर दया करो यात्री वाहनों पर लिखा जाएगा स्लोगन, मंत्रालय ने सभी राज्यों को जारी किया आदेश….

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पशुओं पर दया करने, उनका ख्याल रखने के लिए स्लोगन की मदद लेने जा रहा है। एक अप्रैल के पहले ही इसका स्लोगन लिखने के लिए सभी राज्यों के परिवहन अधिकारियों को मंत्रालय से पत्र जारी हुआ है।

 

हल्द्वानी- यात्री वाहनों के साथ ही रोडवेज बसों पर स्लोगन के जरिये बेटियों को बचाने के लिए जागरूक करने का अभियान सफल रहा। अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पशुओं पर दया करने, उनका ख्याल रखने के लिए भी स्लोगन की मदद लेने जा रहा है। एक अप्रैल के पहले ही इसका स्लोगन लिखने के लिए सभी राज्यों के परिवहन अधिकारियों को मंत्रालय से पत्र जारी हुआ है।

 

उत्तराखंड के लिए यह आदेश ज्यादा कारगर रहेगा। हाल के वर्षों में मानव व जीवों के बीच संघर्ष के कई मामले सामने आए। जंगल क्षेत्र ज्यादा है, ऐसे में जीवों को लेकर जागरूकता यहां सबसे ज्यादा जरूरी है। मंत्रालय के सचिव एसके गीवा ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिव, सचिव ट्रांसपोर्ट, आयुक्त, एसोसिएशन और केंद्रीय व राज्य एनिमल वेलफेयर बोर्ड को पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी वाहनों पर जीवों के प्रति सरल रहने, उन्हें बचाने की जागरूकता के स्लोगन लिखे जाने हैं।

 

उदाहरण के रूप में जीवों पर दया करो…का उल्लेख भी पत्र में किया गया है। जिस राज्य की जो भाषा हैं, उसमें भी यह स्लोगन लिखे जा सकते हैं। इस स्लोगन की न्यूनतम ऊंचाई 150 एमएम होनी चाहिए ताकि वह आसानी से पढ़ने में आ सके। ऐसे स्थान पर लगाया जाना चाहिए, जहां से वह सभी को दिखाई दे। इसका रंग भी इस हिसाब से होना चाहिए कि बस के रंग में न मिले। यानी स्पष्ट रूप से दिखे। इसे स्टीकर के रूप में भी लगाया जा सकता है। आदेश के बारे में जानकारी ली जा रही है। मंत्रालय से आदेश जारी होने के बाद उसके आने में समय लगता है। इसका अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा।

 

 

 

 

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें