हल्दूचौड़ में कौशल विकास शिविर सम्पन्न, महिलाओं को सौंदर्य एवं स्वरोजगार का प्रशिक्षण

हल्दूचौड़ – सरस्वती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय नि:शुल्क “कायासौंदर्यीकरण” (ब्यूटी एवं कौशल विकास) प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। हल्दूचौड़ स्थित केशव पैलेस परिसर में आयोजित इस शिविर में महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. बबीता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रेनू शरण उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि सरस्वती देवी मेमोरियल ट्रस्ट महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के उद्देश्य से देश के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा अब तक अनेक कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

डॉ. रेनू शरण ने कहा कि कौशल विकास के साथ-साथ महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन, नशामुक्ति और प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि वे सामाजिक विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को विश्व सामाजिक न्याय दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर सुमन, प्राची, अंजली आर्या, रेखा बिष्ट, मोनू पांडे, आंचल मौर्य, रिया, भावना आर्या, चंद्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं शहर की गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें