हल्द्वानी:जंगल में कर रहा था ऐसा काम पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल….

हल्द्वानी: “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान को सफल बनाने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आज ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान 21.45 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास जंगल से 50 मीटर आगे घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन गुप्ता (39 वर्ष), निवासी राजपुरा, वार्ड नंबर 13, हल्द्वानी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

इस कार्रवाई में SI जगदीप नेगी (प्रभारी चौकी टीपी नगर), हेड कांस्टेबल दिगंबर सनवाल, कांस्टेबल अनिल टम्टा, कांस्टेबल तारा सिंह और कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

 

हल्द्वानी पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

 

➡️ उत्तराखंड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें “डेली स्पार्क24” के साथ।

www.dailyspark24.ccom

 

 

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें