हरेला पर्व पर न्यायपालिका का हरित अभियान, भीमताल में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

भीमताल – उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा लेक इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सिविल जज (सी.डी.) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर सचिव पारुल थपलियाल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह नेगी, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीएलवी नवाब खान, यशवंत कुमार, मनोज बलसूनी, कैलाश आर्या सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें