ऑपरेशन प्रहार के तहत किच्छा पुलिस की कार्रवाई, 19 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर/किच्छा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत किच्छा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 19 लीटर (38 पाउच) अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर डॉ. उत्तम सिंह नेगी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सितारगंज भूपेंद्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक किच्छा रवि कुमार और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुराग सिंह के नेतृत्व में 13 जुलाई को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने खुर्पिया क्षेत्र में मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब का परिवहन कर रहे युवक को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 38 पाउच अवैध कच्ची शराब (लगभग 19 लीटर) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी हर्ष वर्मा (20 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुखलाल निवासी खुर्पिया, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी

  • 38 पाउच अवैध कच्ची शराब (लगभग 19 लीटर)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह
  • हेड कांस्टेबल भगवत परिहार
  • कांस्टेबल हरेन्द्र धामी
Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें