गौलापार के विरासत वृद्धा आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन …….

लालकुआं: गौलापार के गंगापुर स्थित विरासत वृद्धा आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ, महा आरती व विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया है। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रसाद वितरण किया। नौ दिन तक चली कथा में प्रसिद्ब कथा वाचक पंडित नीरज चंद्र त्रिपाठी ने भागवत के तमाम रहस्यों का बखान करते हुए श्रोताओं से सतमार्ग में चलने का आह्वान किया। उन्होंने कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं से कहा कि भागवत कथा से कुछ न कुछ अपने जीवन में आत्मसात करे। ताकि एक आदर्श समाज की स्थापना हो सके।

 

इस मौके पर हवन पूजन, महाआरती व तमाम धार्मिक अनुष्ठान किए गए। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया गया। आश्रम की व्यवस्थापक शशि सिंह,कथा आयोजक ममता गुणवंत, संगीता मेहरा, प्रकाश बिष्ट, हर्षवर्धन पांडे, आश्रम की व्यवस्थापक शशि सिंह, लखन मेहता, दरबान सिंह, हेम पंत, पंकज पंत, धीरू, कृष्णा उपाध्याय, विशाल शर्मा, विनोद पाठक, माया तिवारी, दुर्गा गोस्वामी समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें