कार की जोरदार टक्कर से हवा में उछला बाइक सवार, हालत गंभीर

लालकुआं – नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से निजी क्लीनिक पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर स्थित डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय राजीव कश्यप बाइक से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में जैन ट्रांसपोर्ट के सामने पंतनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से सड़क पर दूर जा गिरे बाइक सवार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजीव कश्यप उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नगर के एक निजी क्लीनिक पहुंचाया।

क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. विजय विश्वास ने बताया कि घायल के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें