गढ़नेगी नगर पंचायत चुनाव में 55 प्रतिशत मतदान, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

गढ़नेगी – नगर पंचायत गढ़नेगी के मतदान दिवस पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और मतदाताओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय तक नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका था। उन्होंने मतदान प्रतिशत को संतोषजनक बताते हुए शेष मतदाताओं से भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार, डी.आर. वर्मा, तहसीलदार पंकज चंदोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें