लालकुआं पुलिस ने 68 पाउच अवैध शराब समेत एक दबोचा, नशा कारोबारियों पर शिकंजा,

लालकुआं – “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के तहत जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को 68 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी दौरान चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान सूरज सिंह उर्फ ढडुआ पुत्र किशोर सिंह निवासी इन्द्रानगर प्रथम हाटाग्राम बिन्दुखत्ता, कोतवाली लालकुआं को खुरपिया फार्म स्थित ट्यूबवेल बेरीपड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 68 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 70/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें