रुद्रप्रयाग में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, मायके ने सख्त कार्रवाई की मांग की….

देहरादूनरुद्रप्रयाग की एक विवाहिता की शादी के महज तीन महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई सलमान आसिफ ने पुलिस को तहरीर में बताया कि शादी के समय ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि विवाहिता की मौत ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर की गई हत्या का परिणाम हो सकती है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल और मृतका के ससुराल वालों के बयान के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि विवाहिता की मौत किस परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें दहेज से संबंधित उत्पीड़न या हत्या की संभावना है।

मायके पक्ष ने न्याय की मांग करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी मदद मांगी है ताकि सभी पहलुओं की जांच की जा सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें