शादी से मुकरा तो दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज……..

रामनगर- शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।\ जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी एक युवती ने बीते दिनों पुलिस को शिकायत सौंपी। तहरीर में युवती ने रामपुर निवासी बख्शे अली पर आरोप लगाया कि उसने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि जब उसने आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें