त्योहारों की भीड़ से ट्रेनें फुल, वेटिंग 150 के पार…….

रुड़की- त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाश के चलते रेल यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ने से 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट मिलना बेहद कठिन हो गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली करीब 10 जोड़ी से अधिक ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत देखी जा रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ रही है।

योग एक्सप्रेस, हरिद्वार–बांद्रा एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस और हेमकुंड एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। अलवर, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद, बांद्रा, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, पठानकोट, लखनऊ, बक्सर, पटना, हावड़ा, गोरखपुर, मुंबई और राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेनों में स्थिति सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है। कई ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार पहुंच चुकी है, जबकि कुछ में ‘नो रूम’ की स्थिति बन गई है। यात्रियों का कहना है कि शादी-ब्याह, पारिवारिक कार्यक्रमों और त्योहारों में शामिल होने के लिए यात्रा जरूरी है, लेकिन टिकट कंफर्म न होने से परेशानियां बढ़ गई हैं। रुड़की निवासी यात्री अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने लगभग 20 दिन पहले टिकट बुक कराया था, फिर भी टिकट अब तक वेटिंग में है। परिवार के साथ सफर को लेकर चिंता बनी हुई है। अन्य यात्रियों का कहना है कि तत्काल कोटे में भी लंबी वेटिंग के कारण राहत की उम्मीद कम है। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक राजू के अनुसार, त्योहार और अवकाश के कारण यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। हालांकि, होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे कुछ राहत मिलने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से पहले रुड़की से कंफर्म टिकट मिलना फिलहाल कठिन बना हुआ है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें