सरोवर नगरी में धधकी इतिहास की इमारत, लाखों का नुकसान….

नैनीतालसरोवर नगरी नैनीताल में रविवार को एक और ऐतिहासिक ब्रिटिशकालीन इमारत भीषण आग की चपेट में आ गई। शहर की प्रसिद्ध ‘ग्लैनमोर कोठी’ में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरी हेरिटेज इमारत को भारी क्षति पहुंची।

गनीमत रही कि घटना के समय भवन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे संभावित जनहानि टल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नैनीताल में लगातार ऐतिहासिक इमारतों में आग की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। शहर की धरोहर मानी जाने वाली इन ब्रिटिशकालीन कोठियों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर प्रशासन को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें