धरोहर थीम फैशन शो बना आकर्षण, सांस्कृतिक रंगों में रंगा सरस मेला….

रुद्रपुरउधम सिंह नगर कार्निवाल ‘सरस आजीविका मेला 2026’ के समापन दिवस पर आयोजित बॉलीवुड उत्तराखंड संध्या ने पूरे शहर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। मेले में पहुंचे हजारों दर्शकों ने आधुनिक संगीत, लोकधुनों और पारंपरिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड के एमटीवी वाइड ग्रुप द्वारा शानदार गायन से हुई। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके पांडवाज बैंड ने अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी धुनों पर युवा और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए।

धरोहर थीम पर फैशन शो बना आकर्षण

मंच पर धरोहर थीम के तहत साड़ी, पहाड़ी पिछौड़ा और पंजाबी परिधानों के संकलन पर आधारित आकर्षक फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। पारंपरिक वेशभूषा और आधुनिक प्रस्तुति के संगम ने सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक पेश की।

कलाकारों और अधिकारियों का सम्मान

समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों ने सभी कलाकारों का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा सरस मेले के सफल आयोजन पर बधाई दी। साथ ही उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आयोजन में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

ग्रामीण उत्पादों से सांस्कृतिक एकता तक

‘सरस आजीविका मेला 2026’ केवल ग्रामीण उत्पादों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का मंच ही नहीं रहा, बल्कि सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का सशक्त माध्यम भी बना। इस आयोजन ने समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें