हल्द्वानी में लाइसेंसी रिवॉल्वर से आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच….

हल्द्वानी गौलापार के कुँवरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। पत्नी से विवाद के बाद एक ठेकेदार ने कथित रूप से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

मृतक की पहचान कमलेश बेलवाल (40 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद कमलेश ने आवेश में आकर अपनी कनपटी पर गोली चला ली।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कब्जे में लिया हथियार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें