लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: SIR को लेकर निर्वाचन विभाग अलर्ट….

हल्द्वानी – मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों का जायजा लिया और निर्वाचन कार्य में जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी माह शुरू होने वाली प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची का वर्ष 2025 की सूची से मिलान (मैपिंग) कार्य बीएलओ द्वारा आउटरीच अभियान के तहत किया जा रहा है। नैनीताल जिले में अब तक 80 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है और 28 फरवरी 2026 तक इसे शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि एसआईआर के दौरान किसी भी मतदाता का नाम निरस्त करने से पहले उसे कमियां दूर करने का पूरा अवसर दिया जाए। दूरभाष के माध्यम से भी सूचना देना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए, ईआरओ और एईआरओ के माध्यम से बीएलओ को नियमित साप्ताहिक प्रशिक्षण देने और एआरओ स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। लालकुआं, हल्द्वानी और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि जिले में 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और जल्द ही इसे 90 प्रतिशत तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि समन्वय, पारदर्शिता और संवाद के साथ SIR प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें