हल्द्वानी में होली का काउंटडाउन शुरू, 2 मार्च को होलिका दहन – 4 को रंगों की बौछार…….

हल्द्वानी- हल्द्वानी में होली पर्व को पारंपरिक और व्यवस्थित तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी की अध्यक्षता में प्राचीन रामलीला कमेटी, ब्राह्मण समाज और गणमान्य नागरिकों की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 फरवरी को सुबह 9 बजे सिंधी चौराहा और पटेल चौक स्थित होली ग्राउंड में पारंपरिक चीर बंधन किया जाएगा। 2 मार्च को होलिका दहन की पूर्व संध्या पर शाम 5 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी, जबकि रात 8:30 बजे सिंधी चौराहा में विधि-विधान से होलिका दहन पूजन कराया जाएगा।

4 मार्च को शहरभर में रंगोत्सव हर्षोल्लास और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर सहमति बनी। प्रशासन और आयोजन समिति ने नागरिकों से होली को आपसी सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाने की अपील की है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें