नशे के सौदागरों पर शिकंजा, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी….

लालकुआं – ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब की तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लालकुआं क्षेत्र से अभियुक्त आनंद सक्सेना पुत्र जगदीश सक्सेना, निवासी बेरीपड़ाव गौलागेट खड़कपुर, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल को 78 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल कुबेर राणा एवं कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें