उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, दो दिन बाद बजेगी पहली घंटी….

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से पूरे प्रदेश में शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को लेकर अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं और परिषद की ओर से सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षाओं के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रदेशभर में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

रामनगर स्थित परिषद मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढंग से केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और अन्य आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

बोर्ड प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। वहीं अभिभावकों और विद्यालयों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई गई है।

प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों में उत्साह और हल्की घबराहट दोनों का माहौल है। अब सभी की निगाहें 21 फरवरी से शुरू होने वाली इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं पर टिकी हैं।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें