महिला होली जुलूस से गूंजेगा नैनीताल, श्री राम सेवक सभा का फागोत्सव तैयार…….

नैनीताल स्थित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की बैठक में आगामी फागोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। सभा भवन में आयोजित बैठक में 23 फरवरी से 4 मार्च तक होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं।

महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि फागोत्सव की शुरुआत 23 फरवरी को तल्लीताल स्थित नैना देवी मंदिर से महिला होली जुलूस और स्वांग के साथ होगी। 23 और 24 फरवरी को सभा भवन परिसर में महिला दलों की प्रस्तुतियां होंगी, जबकि 25 फरवरी को महिला होली का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी को स्वर्गीय नवीन लाल साह की स्मृति में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

27 फरवरी को रंग धारण, चीर बंधन और आंवला एकादशी कार्यक्रम आयोजित होंगे। 28 फरवरी को स्वर्गीय लेफ्टिनेंट अंशुमन नयाल की स्मृति में बाल कलाकारों की प्रस्तुति और पुरुष होली आयोजित की जाएगी। 1 मार्च को स्वर्गीय चंद्रशेखर साह की स्मृति में एकल होली गायन होगा। 2 मार्च को होली रंग जुलूस और चीर दहन किया जाएगा, जबकि 4 मार्च को सभा भवन में होली आशीर्वाद कार्यक्रम के साथ फागोत्सव का समापन होगा।

आयोजकों ने बताया कि होली जुलूस और स्वांग प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही कुर्मांचल बैंक के सहयोग से फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की, जिसमें संस्था के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें