SSP के निर्देश पर भवाली में वेरिफिकेशन ड्राइव, 21 पर कार्रवाई

भवाली / नैनीताल- भवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और बाहरी व अराजक तत्वों की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। हाल ही में घटित घटनाओं के मद्देनज़र एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर भवाली क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। यह अभियान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी टीमों द्वारा संचालित किया गया। अभियान के तहत कस्बा भवाली के वार्ड नंबर 02, 03 और 04 के रेहड़, गांधी कॉलोनी और टमट्यूड़ा क्षेत्रों में सघन जांच की गई।

51 मकानों में रह रहे 199 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

सत्यापन अभियान के दौरान कुल 51 मकानों में निवासरत 199 बाहरी व्यक्तियों का रिकॉर्ड चेक किया गया। जांच में कई मामलों में सत्यापन अधूरा पाया गया, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

सत्यापन में लापरवाही पर 21 लोगों पर चालानी कार्रवाई

पुलिस द्वारा सत्यापन अपूर्ण पाए जाने पर 21 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने साफ किया है कि बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों और नियमों की अनदेखी करने पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। मकान मालिकों से अपील, संदिग्ध पर तुरंत दें सूचना

नैनीताल पुलिस लगातार मकान मालिकों से अपील कर रही है कि वे अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आमजन से कहा है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आए, तो इसकी सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाने को दें।

नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश

पुलिस ने दो टूक कहा है कि क्षेत्र में शांति भंग करने या अराजकता फैलाने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल पुलिस का सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें