नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा छुएगी नई ऊँचाइयाँ: मुख्यमंत्री….

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नितिन नवीन को मिली नई जिम्मेदारी को उनके संगठनात्मक कौशल, सतत परिश्रम और पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन एक अनुभवी, कर्मठ और दूरदर्शी नेता हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के मार्गदर्शन में पार्टी देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, सांस्कृतिक मूल्यों और अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित राजनीति करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन नई ऊर्जा, नई दिशा और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में संगठन की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने आशा व्यक्त की कि नितिन नवीन के नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता बढ़ेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक विस्तृत होगा। उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफल, प्रभावशाली और प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें