देवभूमि पहुँचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम….

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हो गए।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे में स्वागत किया। देहरादून एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने एक दिन पहले खूब पसीना बहाया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें