विवेकानंद जयंती पर आत्मनिर्भर भारत का संदेश देगी स्वदेशी संकल्प दौड़….

रूद्रपुर – स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर आगामी 12 जनवरी को रूद्रपुर में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय रूद्रपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने की। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्वदेशी संकल्प दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी भावना के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रूद्रपुर के युवाओं की सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन प्रेरणादायक और ऐतिहासिक बनेगा। बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें