थर्टी फर्स्ट व न्यू ईयर का काउंटडाउन शुरू, नैनीताल उमड़े पर्यटक; एंट्री प्वाइंट पर लगी वाहनों की लंबी कतार……

क्रिसमस के बाद नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़।

प्रवेश द्वारों पर वाहनों की लंबी कतारें, शटल सेवा में देरी।

अधिकांश होटल फुल, नए साल तक कारोबार की उम्मीद।

नैनीताल- क्रिसमस के बाद वीकेंड पर शहर का पर्यटन कारोबार चल पड़ा है। पर्यटकों की बंपर आमद से शहर सहित आसपास के पर्यटन स्थल गुलजार हो गए। विशेष यातायात प्लान लागू होने से शहर की सड़कें तो जाम मुक्त रही, लेकिन एंट्री प्वाइंटों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।जहां प्रतीक्षालय व शटल सेवा के वाहन देरी से पहुंचने के कारण पर्यटकों को खासी फजीहत झेलनी पड़ी। कारोबारी नये साल तक इसी तरह कारोबार होने की उम्मीद जता रहे है। क्रिसमस के दिन से ही शहर में पर्यटकों की आमद शुरू हो गई थी जो शनिवार शाम तक बनी रही।पर्यटकों ने हिमालय दर्शन, बॉटनिकल गार्डन, केव गार्डन, वाटरफॉल, बारापत्थर घोड़ा स्टेंड, स्नोव्यू, चिड़ियाघर क्षेत्रों में जमकर चहलकदमी की। नैनी झील में सुबह से शाम तक नौकायन करने वाले पर्यटकों का तांता लगा रहा। देर शाम पंत पार्क, तिब्बती बाजार व मालरोड में गर्म कपड़ों के साथ ही पर्यटक नैनीताल की यादों से जुड़ा सामान खरीदते नजर आए।अधिकांश होटल-गेस्ट हाउस पैक

शहर में शनिवार शाम तक डेढ़ हजार वाहनों के साथ ही शटल सेवा से दस हजार से अधिक पर्यटक शहर पहुंचे। जिसके चलते देर शाम तक शहर के अधिकांश होटल फुल हो गए। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि रविवार को छोड़ थर्टी फर्स्ट को दो दिन शेष है। जिस कारण नये साल तक पर्यटकों की आमद इसी तरह बनी रहने की उम्मीद है। थर्टी फर्स्ट पर अधिकांश होटलों में 50 प्रतिशत से अधिक कमरे एडवाएडवांस बुक है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें