डीएम भदौरिया ने न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा की, दस्तावेजों के रखरखाव पर जोर….

रुद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय में रखी गई पत्रावलियों, अभिलेखों और दस्तावेजों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने न्यायालय कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी पत्रावलियों को सुव्यवस्थित, श्रेणीवार एवं सुरक्षित ढंग से संरक्षित किया जाए, ताकि आवश्यकतानुसार किसी भी फाइल की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने न्यायालय के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि सभी न्यायालयीय अभिलेखों का डिजिटलीकरण और सही रखरखाव पारदर्शी प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए ताकि न्यायालयीन कार्यों की गति और गुणवत्ता में सुधार हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्य व्यक्तिगत सहायक आनंद विश्वकर्मा और पेसकार संजीव पालिवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें