लालकुआँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 191 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज….

लालकुआँ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को 191 पाउच कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि अपराध नियंत्रण और अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह रौतेला, कुबेर राणा और मनीष कुमार की टीम ने रविवार सुबह बोरिंग पट्टा वीआईपी क्षेत्र में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वीआईपी गेट बोरिंग पट्टा स्थित परविंदर के अहाते से आरोपी नीलाक्ष मिश्रा पुत्र स्वर्गीय राहुल मिश्रा, निवासी कलान जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी लालकुआँ को 191 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाल बृजमोहन राणा ने कहा कि लालकुआँ क्षेत्र में अवैध नशे और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें