युवा नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल बोले दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक….

लालकुआँ – दीपावली के पावन अवसर पर लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने प्रदेशवासियों सहित क्षेत्र के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक सोच और एकता का संदेश देता है।

हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि दीपों की यह जगमगाहट सभी के जीवन में प्रेम, आनंद और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव की रोशनी से हर घर में नई आशा, नई ऊर्जा और खुशहाली का संचार हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस त्योहार को सौहार्द, भाईचारे और स्वच्छता के साथ मनाएं और दीपावली पर अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों के साथ भी खुशियां साझा करें।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें