भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का ऊधम सिंह नगर दौरा सशक्तिकरण को लेकर बनाई रणनीति….

काशीपुर – भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के ऊधम सिंह नगर दौरे के दौरान आज काशीपुर-बाजपुर हाइवे स्थित एक रिसॉर्ट में उनका भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर नए नेतृत्व के प्रति उत्साह और विश्वास जताया।

मीडिया से बातचीत में रुचि भट्ट ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और ऐसे समय में संगठन की मजबूती ही प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा इस बार एक ठोस रोडमैप पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य है कि महिलाओं की भागीदारी बूथ स्तर तक सुनिश्चित की जाए, ताकि संगठन का जनाधार और मजबूत हो सके।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों का फोकस “नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य पर है। भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जीएसटी जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऋण सुविधाएँ और स्वयं सहायता समूह योजनाएँ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। महिला मोर्चा का प्रयास रहेगा कि इन योजनाओं को हर महिला, हर घर तक पहुँचाया जाए।

रुचि भट्ट ने बताया कि संगठन में प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक नई टीमों का गठन किया जा रहा है, जिसमें अनुभवी और नई कार्यकर्ताओं दोनों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा — “हमारा लक्ष्य है कि हर रसोई तक पहुंच बनाई जाए, ताकि हर घर की महिला भाजपा की योजनाओं और सशक्तिकरण के संदेश से जुड़ सके।” उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान से भाजपा महिला मोर्चा न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगा, बल्कि आने वाले चुनावों में महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी देखने को मिलेगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें