जे. बी. सिंह के कार्यालय में शाम 5 बजे सम्मान समारोह दिव्यांग खिलाड़ियों का होगा अभिनंदन….

रुद्रपुर – शहर के आवास विकास स्थित प्रसिद्ध उद्योगपति जे. बी. सिंह के कार्यालय में आज शाम 5 बजे स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी नीलिमा राय और रेखा मेहता का विशेष सम्मान किया जाएगा। दोनों खिलाड़ी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा दोनों खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे प्रतियोगिता की तैयारियों को और मजबूती दे सकें।

आयोजकों ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य समाज में दिव्यांग खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी पत्रकार, सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें