रुद्रपुर डिप्टी कमिश्नर की हरकत से हल्द्वानी में मचा हड़कंप, ट्रांसपोर्टर बोला — दीवाली गिफ्ट के नाम पर मांगी गई रिश्वत….

रुद्रपुर जीएसटी विभाग की मनमानी! करोड़ों की टैक्स चोरी छोड़ ट्रांसपोर्टर पर ‘फिल्मी छापा’ — सवालों के घेरे में विभाग की कार्यशैली

रुद्रपुर डिप्टी कमिश्नर की हरकत से हल्द्वानी में मचा हड़कंप, ट्रांसपोर्टर बोला — दीवाली गिफ्ट के नाम पर मांगी गई रिश्वत

 

रुद्रपुर/हल्द्वानी- उधम सिंह नगर जीएसटी विभाग की कार्यशैली एक बार फिर कटघरे में है। विभाग पर अपने ही जिले में चल रही करोड़ों की टैक्स चोरी को अनदेखा कर हल्द्वानी में दिखावे की कार्यवाही करने का गंभीर आरोप लगा है।

 

मामला बीते 5 अक्टूबर 2025 का है, जब रुद्रपुर के डिप्टी कमिश्नर विनय ओझा जीएसटी की टीम लेकर हल्द्वानी के मंगल पड़ाव, गली नंबर-1 स्थित ट्रांसपोर्टर डिंपल पांडे के गोदाम पर पहुंचे। टीम ने घंटों जांच की लेकिन कोई अनियमितता नहीं मिली। इसके बावजूद अधिकारी ने करीब 5 घंटे बाद फिल्मी अंदाज़ में कहानी रचते हुए वाहन और माल जब्त करवा दिया।

 

ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि वाहन छोड़ने के बदले “दीवाली गिफ्ट” मांगा गया। इतना ही नहीं, हल्द्वानी के स्थानीय जीएसटी अफसरों पर नई टीम बनाकर फिर से छापा डालने का दबाव बनाया गया।

 

व्यापारियों ने सवाल उठाया है —

 “जब रुद्रपुर और काशीपुर में करोड़ों की टैक्स चोरी खुलेआम हो रही है, तो डिप्टी कमिश्नर हल्द्वानी में एक ट्रांसपोर्टर पर ही क्यों टूट पड़े?”

सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर ओझा ने यह कार्रवाई राज्य कर आयुक्त सोनिका मीणा की कृपा पाने के लिए की, ताकि उच्च अधिकारियों के ‘प्रिय अफसरों’ की सूची में नाम बना रहे।

अब यह पूरा प्रकरण हल्द्वानी और रुद्रपुर के व्यापारिक वर्ग में रोष और अविश्वास का माहौल पैदा कर चुका है।

ट्रांसपोर्टर डिंपल पांडे ने न्याय की मांग करते हुए अदालत का रुख किया है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें