आजीविका मेले से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक, जिले में होंगे विविध आयोजन….

बागेश्वर आगामी 09 नवम्बर 2025 को राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में आज जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी ब्लॉक और तहसील स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विभिन्न विभागों को दिए गए विशेष निर्देश

सीडीओ आर.सी. तिवारी ने सभी विभागों को उनके कार्यदायित्वों से अवगत कराते हुए कहा कि पर्यटन, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, उद्यान, आजीविका और खेल विभाग शिविर व मेले लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाएँ।

डीएम ने निर्देशित किया कि कार्यक्रमों में विशेष रूप से आजीविका मेले, रोजगारपरक योजनाएँ, नशा मुक्ति अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल की जाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों।

“जनभागीदारी और जनकल्याण को समर्पित होगा पर्व” – डीएम

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती जनभागीदारी और जनकल्याण को समर्पित होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि यह पर्व सिर्फ सरकारी कार्यक्रम न होकर आमजन की सहभागिता से सच्चे उत्सव का रूप ले और राज्य को विकास की नई दिशा दिखाए।

शनिवार तक मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट

बैठक में तय हुआ कि सभी विभागीय अधिकारी शनिवार तक अपने-अपने कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, ताकि कार्यों की समयबद्ध मॉनिटरिंग की जा सके।

इस अवसर पर एडीएम एन.एस. नबियाल, एसडीएम ललित मोहन तिवारी, डीडीओ संगीता आर्या, परियोजना निर्देशक शिल्पी पंत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें