अजय भट्ट बोले – मोदी-धामी सरकार ने जनता के जीवन में किया ऐतिहासिक बदलाव….

रुद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को आर्क होटल में एक भव्य प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट मौजूद रहे। गोष्ठी की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता समेत वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और सैन्य क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, मेक इन इंडिया और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इनसे देश के करोड़ों परिवारों का जीवन बेहतर हुआ है। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की सराहना करते हुए कहा कि अल्प समय में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और भू-कानून जैसे बड़े निर्णय धामी सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाते हैं।

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा की कार्यसंस्कृति का जीवंत उदाहरण है। महापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक असर पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारा है। योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुँच रहा है और जनता सरकार की नीतियों से लाभान्वित हो रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन शामिल हुए।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें