रुद्रपुर में रामलीला का आगाज़, लक्ष्मण मूर्छित और संजीवनी बूटी का मंचन….

रुद्रपुरप्रभु राम पूरी दुनिया के लिए आदर्श हैं। उनकी भक्ति और बताए गए जीवन मूल्यों को आत्मसात कर ही एक स्वस्थ और आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है। यह बात भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने रमपुरा स्थित शिव मंदिर 84 घंटा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ करते हुए कही।

चुघ ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला मंचन की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश भट्ट ने की, जबकि मनदीप वर्मा और रोहित गुंबर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बीती रात मंचन के दौरान लक्ष्मण मूर्छित प्रसंग और हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय योगी सेना और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भारत भूषण चुघ का अभिनंदन किया।

चुघ ने कहा कि देशभर में रामलीलाओं का आयोजन युवाओं को धर्म और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रभु राम ने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए 14 वर्ष वनवास भोगा और धर्म व मानवता की रक्षा के लिए रावण कुल का अंत किया।

उन्होंने कहा कि प्रभु राम सभी के आराध्य हैं और उनकी आराधना से ही मनुष्य का जीवन सफल होता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ए.पी. भारद्वाज, महंत नरेश चंद्र शर्मा, संजय चौधरी, हरिओम, चंद्रपाल कोली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें